Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: माता रानी के 10 लोकप्रिय भजन
माता जी के सबसे लोकप्रिय भजन हिंदी Lyrics में ढूंढ रहे हैं? अगर आप नवरात्रि, माता की चौकी, जागरण, कीर्तन या रोजाना माता रानी की भक्ति के लिए सुंदर और भक्तिमय भजन खोज रहे हैं, तो यह कलेक्शन आपके लिए खास है।
इस पोस्ट में हमने Top 10 Mata Ji Bhajan Hindi Lyrics को एक जगह शामिल किया है। इन भजनों में माँ दुर्गा, भवानी, कालका माता, करणी माता और अन्य देवी स्वरूपों की महिमा, शक्ति, ममता और कृपा का वर्णन मिलता है।
इन भजनों को आप नवरात्रि, माता की चौकी, जागरण, भजन संध्या, मंदिर कीर्तन और घर की पूजा के दौरान श्रद्धा के साथ गा सकते हैं।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Top 10 Mata Ji Bhajan Hindi Lyrics
इस कलेक्शन में आपको ये 10 माता जी के भजन मिलेंगे:
- आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना
- मैया तेरा सोलह सिंगार
- पट खोल दे पुजारी मंदिर के
- मैया को लग गई नजरिया
- देसाणे ओरण में करनल, मात तो मिलेला जी
- सत सिमरू में आज भवानी
- मैया काली कंकाली शक्ति भवानी रे
- जब दीप जले मैया, तुझे मैं याद करूँ
- तेरा भगत करे अरदास, ज्ञान मोहे दीज्यो हे काली
- सोनाला में देवरो रे, धणी रो ओ म्हारे खेतल धाम
1. आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना भजन Lyrics
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना,
हमारे अंगना हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना।।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Lyrics
सुन कीर्तन को गणपति आए,
गणपति आये संग रिद्धि सिद्धि लाए,
आज लंगर बंटेगा हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना।।1।।
सुन कीर्तन को ब्रह्मा जी आए,
ब्रह्मा जी आये संग सरस्वती को लाए,
आज वेद पढ़ेंगे हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना।।2।।
सुन कीर्तन को विष्णु जी आए,
विष्णु जी आये संग में लक्ष्मी जी को लाए,
आज धन बरसेगा हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना।।3।।
सुन कीर्तन को शिवजी आए,
शिवजी आए संग में गौराजी को लाए,
आज डमरू बजेगा हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना।।4।।
सुन कीर्तन को कान्हा जी आए,
कान्हा जी संग में राधाजी को लाए,
आज मुरली बजेगी हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना।।5।।
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना,
हमारे अंगना हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना।।6।।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: भजन का भाव
इस भजन में माता रानी के कीर्तन को एक बड़े उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसमें विभिन्न देवी-देवताओं के आगमन का भक्तिमय वर्णन मिलता है। भजन का भाव घर में माता का कीर्तन होने पर बनने वाले आनंदमय और पवित्र वातावरण से जुड़ा है।
2. मैया तेरा सोलह सिंगार भजन Lyrics
हो मैया तेरा सोलह सिंगार है,
सोलह सिंगार है सोलह सिंगार है।।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Lyrics
बिंदिया तेरी लाल है,
माँ टीका तेरा लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिंगार है।
हो मैया तेरा सोलह सिंगार है,
सोलह सिंगार है सोलह सिंगार है।।
बाली तेरी लाल है,
माँ झुमके तेरे लाल है,
ओ मैया नथनी का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिंगार है।।
चूड़ी तेरी लाल है,
माँ मेहँदी तेरी लाल है,
ओ मैया साड़ी का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिंगार है।।
लहंगा तेरा लाल है,
माँ चोला तेरा लाल है,
ओ मैया चुनरी का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिंगार है।।
बिछुए तेरे लाल है,
माँ पायल तेरी लाल है,
ओ मैया महावर का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिंगार है।।
हलवा तेरा लाल है,
माँ पूरी तेरी लाल है,
ओ मैया भक्ति का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिंगार है।।
हो मैया तेरा सोलह सिंगार है,
सोलह सिंगार है सोलह सिंगार है।।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: भजन का भाव
इस भजन में भक्त माँ के दिव्य श्रृंगार का वर्णन करता है। बिंदी, टीका, झुमके, नथनी, चूड़ी, मेहंदी, चुनरी और अन्य श्रृंगार के माध्यम से माता के सुंदर स्वरूप की कल्पना की गई है।
3. पट खोल दे पुजारी मंदिर के Lyrics
पट खोल दे पुजारी मंदिर के,
आई मेरी मैया सज धज के।।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Lyrics
पट खोल दे पुजारी मंदिर के,
आई मेरी मैया सज धज के।।
माथे मैया के बिंदिया सोहे,
माँ के माथे पे टीका चम चम चमके,
आई मेरी मैया सज धज के।
पट खोल दे पुजारी मंदिर के,
आई मेरी मैया सज धज के।।
नैनों में देखो कजरा लगाया,
माँ की नाक में नथनी खूब दमके,
आई मेरी मैया सज धज के।
पट खोल दे पुजारी मंदिर के,
आई मेरी मैया सज धज के।।
गले मैया के माला सोहे,
माँ का हरवा देखो दम दम दमके,
आई मेरी मैया सज धज के।
पट खोल दे पुजारी मंदिर के,
आई मेरी मैया सज धज के।।
बांह मैया के बाजूबंद चमके,
माँ के हाथों में देखो चूड़ी खनके,
आई मेरी मैया सज धज के।
पट खोल दे पुजारी मंदिर के,
आई मेरी मैया सज धज के।।
पैरों में मैया जी ने महावर लगाया,
माँ के पैरों में पायल छन छन छनके,
आई मेरी मैया सज धज के।
पट खोल दे पुजारी मंदिर के,
आई मेरी मैया सज धज के।।
अंग मैया के चोला सोहे,
माँ की चुनर चम चम चमके,
आई मेरी मैया सज धज के।
पट खोल दे पुजारी मंदिर के,
आई मेरी मैया सज धज के।।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: भजन का भाव
इस भजन में माता रानी के सजे-धजे दिव्य स्वरूप का सुंदर वर्णन किया गया है। भक्त मंदिर के पट खुलने और माता के दर्शन की प्रतीक्षा करता है।
4. मैया को लग गई नजरिया Lyrics
मैया को लग गई नजरिया,
कोई टीका लगा दो,
टीका लगा दो कोई टीका लगा दो।।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Lyrics
सोलह श्रृंगार कर मंदिर में बैठी,
मंदिर में बैठी मंदिर में बैठी,
कैसी सुंदर सुरतिया कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो।।
फूलों का गजरा मालन ले आई,
ला के मैया खूब सजाई,
मालन की लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो।।
गले का हरवा सुनार ले आया,
ला के मैया को खूब सजाया,
सुनार की लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो।।
लहंगा चुनरी बजाज ले आया,
ला के मैया खूब सजाया,
बजाज की लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो।।
कोई काजल की डिबिया ले आओ,
ला के मैया की नजर उतारे,
मैया के लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो।।
भक्तों की टोली द्वारे खड़ी है,
देखे सुंदर सुरतिया माँ की लेते बलइया,
मैया के लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो।।
मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
टीका लगा दो कोई टीका लगा दो।।
5. देसाणे ओरण में करनल, मात तो मिलेला जी Lyrics
तर्ज – जाबाद्यो सहेल्यो म्हाने शिवजी लडेला ये
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Lyrics
देसाणे ओरण में करनल,
मात तो मिलेला जी,
ओरण री फेरी में,
आज मैहाई मिलेला जी,
मैहाई मिलेला,
म्हारे मन री सुणेला जी।।
बेठ विवाण देव सब आसी,
ओरण माही धोक लगासी,
हिलमिल सगत्यां नवलख सारी,
रास तो रमेला जी,
देसाणे ओरण में करनल,
मात तो मिलेला जी।।
करणी माँ रा दर्शन पाऊं,
चरणा की रज शीश लगाऊं,
ओरण रज लगता ही,
सारा रोग तो मीटेला जी,
देसाणे ओरण में करनल,
मात तो मिलेला जी।।
कोयल मोर पपीहा बोले,
कानां में अमृत रस घोले,
मारग में दिवला री जगमग,
जोत तो जगेला जी,
देसाणे ओरण में करनल,
मात तो मिलेला जी।।
ओरण नंदन वन सो लागे,
जात कडुंबो सगळो सागे,
पारस रे मनडे री आशा,
थे ही तो पुरोला जी,
देसाणे ओरण में करनल,
मात तो मिलेला जी।।
देसाणे ओरण में करनल,
मात तो मिलेला जी,
ओरण री फेरी में,
आज मैहाई मिलेला जी,
मैहाई मिलेला,
म्हारे मन री सुणेला जी।।
6. सत सिमरू में आज भवानी Lyrics
आजा भवानी रे मैया सदा रे भवानी,
ए चौथ मैया रे धोले गढ़ की ए रानी,
सत सिमरू में आज भवानी।।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Lyrics
कौन देव थाने पैदा ए किनी,
ए चौथ मैया रे कौन देव तन मानी,
सत सिमरू में आज भवानी।।
ब्रह्मा रे विष्णु थान पैदा ए किनी,
ए चौथ मैया रे भोले रे शंकर तन मानी,
सत सिमरू में आज भवानी।।
किन रे घरा की रजाई कवर लाडली,
ए चौथ मैया रे कीन रे घरा रे परनाई,
सत सिमरू में आज भवानी।।
राजा हिमाचल की या कवर लाड़ली,
ए चौथ मैया रे भोले रे शंकर न परनाई,
सत सिमरू में आज भवानी।।
कौन देव थारे तपड़े रे सोया,
ऐ चौथ मैया रे कौन भरे रे जल पानी,
सत सिमरू में आज भवानी।।
चांद सूरज थारे तपड़े रे सोया,
ऐ चौथ मैया रे इंदर भरे रे जल पानी,
सत सिमरू में आज भवानी।।
7. मैया काली कंकाली शक्ति भवानी रे Lyrics
काली कंकाली मैया,
शक्ति भवानी रे।
अरे दायोडी भुजा पर,
भेरू खेले हो माँ।।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Lyrics
आगे तो आगे भेरू,
डमरू बजावे रे,
लारे लारे मैया चली,
आवे ओ नाथ।।
काली कंकाली मैया,
शक्ति भवानी रे,
अरे दायोडी भुजा पर,
भेरू खेले हो माँ।।
साची बतावा राजा,
डर थारो लागे रे,
झूठ मासु बोलियों,
कोणी जावे राज।।
काली कंकाली मैया,
शक्ति भवानी रे,
अरे दायोडी भुजा पर,
भेरू खेले हो माँ।।
गंगा तट पे भूत लाग जा,
भक्तों का मन धाम है,
श्मशानों के वासी हैं ये,
सारे जग में नाम है।।
काली कंकाली मैया,
शक्ति भवानी रे,
अरे दायोडी भुजा पर,
भेरू खेले हो माँ।।
के बतलावा राजा,
के बतलावा राजा रे,
दान तो मैं थासु लेबा,
आई ओ राज।।
थारो तो शीश रानी,
मैया ने देवो,
दुनिया माई नाम थारो,
होसी ओ राज।।
काली कंकाली मैया,
शक्ति भवानी रे,
अरे दायोडी भुजा पर,
भेरू खेले हो माँ।।
8. जब दीप जले मैया, तुझे मैं याद करूँ Lyrics
तर्ज – तूने अजब रचा भगवान
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Lyrics
जब दीप जले मैया,
तुझे मैं याद करूँ,
याद करूँ मैं याद करूँ,
याद करूँ मैं याद करूँ,
जब दीप जलें मैया,
तुझे मैं याद करूँ।।
तुम बिन कैसा जग ये होता,
राजा और महाराजा रोता,
जब सर से उठे छइयां,
तुझे मैं याद करूँ,
जब दीप जलें मैया,
तुझे मैं याद करूँ।।1।।
तेरी माया तू ही जाने,
मानव तुमको क्या पहचाने,
भव नाव की खिवैया,
तुझे मैं याद करूँ,
जब दीप जलें मैया,
तुझे मैं याद करूँ।।2।।
रखती सबकी मुंह की लाली,
लक्ष्मी दुर्गा शिव और काली,
पड़ता है जग पइयाँ,
तुझे मैं याद करूँ,
जब दीप जलें मैया,
तुझे मैं याद करूँ।।3।।
घर घर घट घट वास करे तू,
मुर्दे में भी साँस भरे तू,
गिरते को दे बइयाँ,
तुझे मैं याद करूँ,
जब दीप जलें मैया,
तुझे मैं याद करूँ।।4।।
जब दीप जले मैया,
तुझे मैं याद करूँ,
याद करूँ मैं याद करूँ,
याद करूँ मैं याद करूँ,
जब दीप जलें मैया,
तुझे मैं याद करूँ।।
9. तेरा भगत करे अरदास, ज्ञान मोहे दीज्यो हे काली Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Lyrics
तेरा भगत करे अरदास,
ज्ञान मोहे दीज्यो हे काली।।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Lyrics
माली कै नै बाग लगायो,
पर्वत हरियाली,
तेरे हाथ ने पुष्पन की माला,
द्वार खड़्या माली।।1।।
जरी का दुपट्टा चीर,
शीश पर सोहे जंगाली,
तेरै नाकन में नकबेसर सोहे,
कर्ण फूल बाली।।2।।
सवा पहर के बीच भवन में,
खप्पर भर खाली,
कर दुष्टन का नास,
भगत की करना रखवाली।।3।।
चाबत नगर पान होठ पर,
छाय रही लाली,
तनै गावे मोतीलाल,
कालका कलकत्ते वाली।।4।।
10. सोनाला में देवरो रे, धणी रो ओ म्हारे खेतल धाम Lyrics
सोनाला में देवरो रे,
धणी रो ओ म्हारे खेतल धाम,
भगत आवे घणा रे घणा,
म्हारे खेतल धणी रो धाम।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Lyrics
भगत आवे घणा रे घणा,
मै तो कोनी जाऊ,
बापजी रे दर्श बिना,
मै तो कोनी जाऊं,
खेतलाजी रे दर्श बिना।।
भाकर माई बैठनो ओ,
भाकर माई बैठनो ओ,
ओ भेरू ध्वजा रे फरूके असमान,
भगत आवे घणा रे घणा,
भेरू ध्वजा रे फरूके असमान।।
भगत आवे घणा रे घणा,
मै तो कोनी जाऊ,
बापजी रे दर्श बिना,
मै तो कोनी जाऊं,
खेतलाजी रे दर्श बिना।।
नवखंड बनीयो देवरो ओ,
नवखंड बनीयो देवरो ओ,
ओ थोरी पूजा करे दिन रात,
भगत ध्यावे घणा रे घणा,
भेरू पूजा करे दिन रात।।
भगत ध्यावे घणा रे घणा,
मै तो कोनी जाऊ,
बापजी रे दर्श बिना,
मै तो कोनी जाऊं,
खेतलाजी रे दर्श बिना।।
ढोल नगाड़ा गेरा बाजता ओ,
ढोल नगाड़ा गेरा बाजता ओ,
ओ थोरी आरतीया होवे दिन रात,
भगत गावे खड़ा रे खड़ा,
भेरू आरतीया होवे दिन रात।।
मै तो कोनी जाऊ,
बापजी रे दर्श बिना,
मै तो कोनी जाऊं,
खेतलाजी रे दर्श बिना।।
बारह मणो रा बाकला ओ,
अरे बारह मणो रा बाकला ओ,
ओ भेरू तेरह घाणी रो चढ़े तेल,
भगत ध्यावे घणा रे घणा,
भेरू तेरह घाणी रो चढ़े तेल।।
मै तो कोनी जाऊ,
बापजी रे दर्श बिना,
मै तो कोनी जाऊं,
खेतलाजी रे दर्श बिना।।
आयो मिंदर थारे आसरे ओ,
आयो मिंदर थारे आसरे ओ,
ओ म्हारे सिर पर राखो भेरू हाथ,
मनावा थाने घणा रे घणा,
म्हारे सिर पर राखो भेरू हाथ।।
मै तो कोनी जाऊ,
बापजी रे दर्श बिना,
मै तो कोनी जाऊं,
खेतलाजी रे दर्श बिना।।
सोनाला में देवरो रे,
ओ म्हारे खेतल धणी रो धाम,
भगत आवे घणा रे घणा,
म्हारे खेतल धणी रो धाम,
भगत आवे घणा रे घणा।।
मै तो कोनी जाऊ,
बापजी रे दर्श बिना,
मै तो कोनी जाऊं,
खेतलाजी रे दर्श बिना।।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: माता जी के भजन सुनने और गाने का महत्व
माता रानी के भजन भारतीय भक्ति परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। देवी के भजनों में भक्त अपनी श्रद्धा, प्रेम और विश्वास को गीतों के माध्यम से व्यक्त करता है।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: नवरात्रि और अन्य धार्मिक अवसरों पर सामूहिक रूप से भजन गाने से परिवार और समाज में भक्तिमय वातावरण बनता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता का स्मरण भक्त के मन में साहस, श्रद्धा और सकारात्मकता का भाव बढ़ाता है।
इन भजनों को पूजा, कीर्तन और जागरण के दौरान अपनी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार गाया जा सकता है।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: नवरात्रि में माता जी के भजन क्यों गाए जाते हैं?
नवरात्रि माँ दुर्गा और देवी शक्ति की आराधना का प्रमुख पर्व है। इन दिनों भक्त उपवास, पूजा, आरती, कीर्तन और भजन के माध्यम से देवी की आराधना करते हैं।
माता के भजन गाने का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि देवी के प्रति श्रद्धा, स्मरण और समर्पण की भावना को व्यक्त करना भी है।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: नवरात्रि के दौरान माता की चौकी और जागरण में भक्त सामूहिक रूप से देवी के भजन गाते हैं और माता का गुणगान करते हैं।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: माता रानी के भजन कब गाएं?
माता जी के ये भजन आप कई अवसरों पर गा सकते हैं—
- नवरात्रि
- माता की चौकी
- देवी जागरण
- दुर्गा पूजा
- भजन संध्या
- मंदिर कीर्तन
- घर की पूजा
- धार्मिक आयोजन
- देवी मंदिर में
- परिवार के साथ भक्ति कार्यक्रम
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Top 10 Mata Ji Bhajan Hindi Lyrics – FAQs
Q1. माता जी के भजन कब गाए जाते हैं?
उत्तर: माता जी के भजन नवरात्रि, माता की चौकी, जागरण, दुर्गा पूजा, भजन संध्या और अन्य धार्मिक अवसरों पर गाए जाते हैं।
Q2. क्या ये भजन नवरात्रि के लिए उपयुक्त हैं?
उत्तर: हाँ। इस कलेक्शन में शामिल भजनों को नवरात्रि, देवी पूजा, माता की चौकी और जागरण जैसे अवसरों पर श्रद्धा के साथ गाया जा सकता है।
Q3. क्या इस पोस्ट में हिंदी Lyrics उपलब्ध हैं?
उत्तर: हाँ। इस पोस्ट में Top 10 माता जी भजनों के हिंदी Lyrics एक ही जगह दिए गए हैं।
Q4. माता रानी के लोकप्रिय भजन कौन से हैं?
उत्तर: माता रानी के अनेक लोकप्रिय भजन हैं। इस पोस्ट में “आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना”, “मैया तेरा सोलह सिंगार”, “पट खोल दे पुजारी मंदिर के” और अन्य भक्तिमय भजन शामिल हैं।
Q5. क्या माता जी के भजन घर पर गा सकते हैं?
उत्तर: हाँ। भक्त अपनी श्रद्धा और पारिवारिक परंपरा के अनुसार घर पर पूजा और कीर्तन के समय माता जी के भजन गा सकते हैं।
Q6. माता के भजन गाने का क्या महत्व है?
उत्तर: धार्मिक दृष्टि से देवी के भजन माँ के प्रति श्रद्धा, भक्ति और समर्पण व्यक्त करने का माध्यम हैं। सामूहिक भजन से भक्तिमय वातावरण भी बनता है।
Q7. क्या इन भजनों को माता की चौकी में गाया जा सकता है?
उत्तर: हाँ, ये भजन माता की चौकी, जागरण और देवी भक्ति कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त हैं।
Q8. क्या इस पोस्ट में अलग-अलग प्रकार के माता भजन हैं?
उत्तर: हाँ। इस कलेक्शन में माता के श्रृंगार, कीर्तन, दर्शन, शक्ति, भक्ति और देवी के विभिन्न स्वरूपों से जुड़े भजन शामिल हैं।
Q9. क्या इन Lyrics को मोबाइल से पढ़कर गाया जा सकता है?
उत्तर: हाँ। पोस्ट को इस तरह व्यवस्थित किया गया है कि आप मोबाइल या कंप्यूटर पर Lyrics पढ़कर आसानी से भजन गा सकें।
Q10. माता जी के नए भजन Lyrics कहाँ मिलेंगे?
उत्तर: हमारे वेबसाइट पर माता रानी, नवरात्रि, दुर्गा माता, कृष्ण, राम, शिव और अन्य देवी-देवताओं से जुड़े नए भजन Lyrics और भक्ति सामग्री नियमित रूप से प्रकाशित की जाती है।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Related Bhajan
अगर आपको माता रानी के ये भजन पसंद आए हैं, तो हमारा यह भजन भी पढ़ें:
👉 मेरी माँ के बराबर कोई नहीं हिंदी Lyrics
इसमें माँ दुर्गा की ममता, शक्ति और भक्तों पर उनकी कृपा का सुंदर वर्णन किया गया है।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: माता रानी के भक्तों के लिए संदेश
माता के भजन केवल गीत नहीं बल्कि भक्त के मन की श्रद्धा और भावनाओं की अभिव्यक्ति हैं। जब भक्त प्रेम और विश्वास के साथ माँ का नाम लेता है, तो उसके मन में भक्ति और सकारात्मकता का भाव उत्पन्न होता है।
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: आप भी इन भजनों को अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें और धार्मिक अवसरों पर सामूहिक रूप से माता रानी का गुणगान करें।
🌺 जय माता दी! 🌺
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: निष्कर्ष
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Top 10 Mata Ji Bhajan Hindi Lyrics का यह कलेक्शन नवरात्रि, माता की चौकी, जागरण, पूजा और भजन संध्या के लिए तैयार किया गया है।
इस पोस्ट में माता के अलग-अलग स्वरूपों और उनकी भक्ति से जुड़े 10 लोकप्रिय और भक्तिमय भजन शामिल किए गए हैं। आप अपनी श्रद्धा और अवसर के अनुसार इनमें से किसी भी भजन का गायन कर सकते हैं।
माँ दुर्गा की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे और हर घर में सुख, शांति और समृद्धि आए।
🙏 जय माता दी! 🙏
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: You Can Follow Us For More Updates On Youtube Also. Please Share Our Blog To Your Friends And Family.
Top 10 mata ji bhajan hindi lyrics 2026: Related Bhajan
- Pakad Lo Hath Banwari Lyrics in Hindi
- Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi
- Tu Kirpa Kar Baba Kirtan Karwaunga Bhajan Lyrics
- Shri Jagannath Aarti Hindi and English Lyrics
- Radha Gori Gori Lyrics In Hindi
- Hathon Mein Lekar Shyam Nishan Lyrics in Hindi And English
- Lagi Meri Tere Sang Lagi O Mere Shnkara Lyrics Hindi And English


